Monday, August 9, 2021

आप(स्वरचित)



मेरी सबसे कठिन परीक्षा है आप
तो मेरी सबसे सरल सफलता हैं आप
मेरा सबसे मजबूत विश्वास है आप
तो सबसे कोमल स्पर्श हैं आप
मेरा सबसे कीमती गहना है आप
मेरे हर रिश्ते की शिनाख्त हैं आप
क्या शिकायत करूंगी ऊपर वाले से...
मेरी जिंदगी के कुछ अधूरेपन की
उन्होंने आपको मेरा
बनाकर सब कुछ पूरा कर दिया।
कैसे नजर मिला पाऊंगी ऊपर वाले से कि...
इस नासमझ के लिए वह खुद आपके रुप में मेरा हो गया।।

'खरगोश का सोना...उस दिन'

कितना मुश्किल था उस दिन लेखक के लिए खरगोश को हराना... कितना आसान था उस दिन खरगोश के लिए दौड़ का जीत जाना... कछुए की जीत से ज्य...