Thursday, August 1, 2024

मैं बहुत special हूं

मैं बहुत Special हूँ 
क्यों कि भगवान ने मेरे जीवन साथी की hight मेरे बराबर बनाई..
ताकि हम जीवन के सुख-दुख में बराबर कधें से कंधा मिलाकर खड़े हो सके।


भगवान ने मेरे जीवन साथी की hight मेरे बराबर बनाई..
ताकि जब भी हम एक दुसरे से बात करें
ना किसी को नज़र झुका कर सुनना पड़े 
ना किसी को नजर उठाकर बोलना पड़े।


भगवान ने मेरे जीवन साथी की hight मेरे बराबर बनाई..
ताकि जबभी हम सफर तय करे
ना किसी के कदम आगे बढ़ पायें 
ना कोई कदमों में पीछे छूट जायें।

भगवान ने मेरे जीवन साथी की hight मेरे बराबर बनाई..
ताकि जब भी हम एक-दुसरे को गले लगायें
हम दोनों के दिलों के बीच बराबर की नजदीकियां रह पायें।

बहुत देर से समझ पाई..
मुझे हमसफर हमकद वाला क्यूं मिला क्योंकि...

मैं बहुत special हूँ। 

और बस आप-आप-आप के साथ ही हमेशा special रह पाऊंगी।

-सिम्पल

No comments:

Post a Comment

मरुधरा का गौरव: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जोधपुर (जोधपुर स्थापना दिवस) #12_मई

मरुधरा का गौरव: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जोधपुर ​प्रस्तावना राजस्थान की वीर प्रसूता भूमि पर जब हम इतिहास के पन्ने पलटते हैं, तो मारवाड़ का ना...